धन प्राप्ति के लिये धनतेरस पर क्या करें? और क्या ना करें?

Dhanteras par kya kare

धनतेरस के दिन यह कार्य अवश्य करें –

1. संध्या के समय धनतेरस के दिन भगवान गणेश, देवी लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और भगवान कुबेर का पूजन करें।

2. धनतेरस के दिन सुबह नयी झाडू, हल्दी की गांठ, धनिये के बीज खरीदना शुभ होता हैं।

3. संध्या के समय घर, व्यवसाय स्थल, मंदिर में दीपक जलायें।

4. नये बर्तन, सोना, चांदी, आभुषण आदि खरीदें।

5. हल की जुती हुयी मिट्टी को गाय के दूध में ड़ालकर उसे सेमर की शाखा की सहायता से तीन बार अपने शरीर पर लगायें।

6. धनतेरस से भाई दूज तक अखण्ड़ दीपक जलायें।

7. धनतेरस के दिन घर की उत्तर दिशा में जल से भरे कलश में एक चांदी का सिक्का डालकर रखने से धन-समृद्धि आती हैं।

8. धनतेरस पर खील-पताशे खरीदना बहुत शुभ माना जाता हैं।

9. धनतेरस के दिन विवाहित स्त्रियों को सोलह श्रृंगार, लाल साड़ी और सिंदूर देने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

धनतेरस पर यह कार्य भूल कर भी ना करें –

1. धनतेरस के दिन काले रंग की कोई भी चीज अपने घर पर ना लाये।

2. धनतेरस के दिन किसी को उधार ना दें।

3. धनतेरस के दिन शीशे के, लोहे के, अल्युमिनियम के या प्लास्टिक के बर्तन ना खरीदें।

4. धारदार वस्तुयें जैसे चाकू, कैची आदि ना खरीदें।

5. स्टील के बर्तन ना खरीदें।

6. नकली सामान आदि ना खरीदें।