Ek Shloki Ramayan : इस एक श्लोकी रामायण में सम्पूर्ण रामायण समाहित है, इसको पढ़ने से होगा हर समस्या का समाधान  

Benefits Of Ek Shloki Ramayan; Ek Shloki Ramayan; Ramayan; Image for Ek Shloki Ramayan;

पढ़ियें रामायण मनका 108 (Ramayan Manka 108) और इसका पाठ करने के लाभ…

Ek Shloki Ramayan
एक श्लोकी रामायण

पूरे भारत वर्ष में भिन्न-भिन्न ऋषियों के द्वारा रचित विभिन्न भाषाओं में सैकडों रामायण (Ramayan) उपस्थित है। विस्तृत रामायण का पाठ करने में दिनों का समय लगता है। रामायण का एक संक्षिप्त रूप भी है जिसका पाठ एक मिनट में भी कम कम समय में किया जा सकता है। संक्षिप्त रूप में रामायण तीन श्लोकों में लिखी गई थी। यह तीन श्लोक हमें श्री रामकर्णामृतम् के चतुर्थ प्रकरण में मिलते है। इन तीन श्लोकों से प्रेरित होकर इनको एक श्लोक में परिवर्तित करके एक श्लोकी रामायण (Ek Shloki Ramayan) की रचना की गई है। इसका पाठ करने से सम्पूर्ण रामायण के पाठ करने के समान पुण्य प्राप्त होता है। इस एक श्लोकी रामायण में सम्पूर्ण रामायण समाहित है।

Ek Shloki Ramayan Lyrics
एक श्लोकी रामायण

आदि राम तपोवनादि गमनं,
हत्वा मृगं कांचनम्।
वैदीहीहरणं जटायुमरणं,
सुग्रीव संभाषणम्।।
बालीनिर्दलनं समुद्रतरणं,
लंकापुरीदाहनम्।
पश्चाद् रावण कुम्भकर्ण हननं,
एतद्धि रामायणम्।।

अर्थ (Meaning) :
प्रभु श्रीराम वनवास में गए। वहां उन्होंने एक स्वर्ण मृग का वध किया। उनकी पत्नी वैदेही अर्थात सीता जी हरण किया गया। सीता जी की रक्षा करते हुए पक्षीराज जटायु की मृत्यु हुई। प्रभु श्रीराम की सुग्रीव के साथ मित्रता हुई। उन्होने सुग्रीव के भाई बालि का वध किया। समुद्र पर सेतु बनाकर उसे पार किया। लंकापुरी का दहन करके रावण और कुम्भकरण का संहार किया। यही पूरी रामायण की संक्षिप्त कहानी है।

Method of Recitation
एक श्लोकी रामायण जाप की विधि

  1. प्रात:काल स्नानदि नित्य क्रिया से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करके भगवान श्रीराम का ध्यान करें और उनकी पूजा करें।
  2. पूजा स्थान पर प्रभु श्री राम की प्रतिमा या तस्वीर के समक्ष कुशा के आसन पर बैठकर रुद्राक्ष की माला से नित्य प्रतिदिन एक श्लोकी रामायण (Ek Shloki Ramayan) को जपते हुये 5 माला करें।
  3. नित्य प्रतिदिन नियत समय पर एक आसन पर बैठकर और एक ही माला से इस मंत्र जाप को करने से यह मंत्र सिद्ध होता है।

Benefits of Ek Shloki Ramayan
एक श्लोकी रामायण जाप के लाभ

विधि अनुआर पूर्ण श्रद्धा-भक्ति के साथ इस एक श्लोकी रामायण (Ek Shloki Ramayan) जाप को करने से

  • सम्पूर्ण रामायण पाठ के समान पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • हर कार्य सुगमता से पूर्ण होता है।
  • मनोरथ सिद्ध होता है।
  • प्रभु श्री राम की कृपा प्राप्त होती है।
  • जीवन सुखमय होता है।
  • समस्याओं का निवारण होता है।

Click below to listen Ek Shloki Ramayan (एक श्लोकी रामायण) :-