शकुन अपशकुन विचार (Shakun-Apshakun)

श्यामा चिड़िया, कोयल, नीलकंठ, मैना, मयूर और सारस से शकुन अपशकुन के विचार। श्यामा चिड़िया के दिखने से क्या लाभ होता है?कोयल की बोली किस प्रहर में, किस दिशा में सुनाई दें तो दुर्घटना की आशंका होती है। नीलकंठ पक्षी के दिखने से क्या लाभ होता है? किसका दिखना शुभ शकुन होता है और किसका दिखना अपशकुन होता है? ऐसे प्रश्नों के उत्तर पाने के लिये नीचे पढें।

श्यामा चिड़िया –
१. श्यामा रमण करती दिखाई दे तो स्त्री से लाभ होता है।
२. श्यामा चिड़िया किसी सूखे वियोवान स्थान से हरे-भरे स्थान की
तरफ जाती है तो उत्तम फलदायक और उन्नति की सूचना देती है।

कोयल –
१. कोयल की बोली दिन के प्रथम प्रहर में दक्षिण दिशा में सुनाई दे तो
किसी दुर्घटना की आशंका बनती है। दूसरे प्रहर में सुनाई दे तो किसी कार्य की
सिद्धी होती है। तीसरे प्रहर में सुनाई दे तो अज्ञात शत्रु के कारण हानि उठानी पड़ती है।

नीलकंठ –
१. नीलकंठ ऐसा पक्षी है जिसके बारे में सभी लोग जानते हैं और इसके
द्वारा किये शकुन को सटीक समझा जाता है। जैसे कोई व्यक्ति यात्रा कर रहा हो
और उसे अपनी दाहिनी ओर नीलकंठ दिखे अथवा उसका शब्द सुनाई दे उसकी
यात्रा सदैव फलदायी होती है।

मैना –
१. प्रवास करते समय व्यक्ति को मैना दिखे तो यह अशुभ शकुन हैं इसे
देखने पर रास्ते में किसी से झगड़ा और धन की हानि होती है।
। ३. पीछे की तरफ दिखे तो मित्र से धन की हानि होती है।

मोर (मयूर) –
१. प्रवास कर रहे व्यक्ति को मोर देखकर एक बार बोलता है तो धन की प्राप्ति,
दो बार बोलता है तो स्त्री सुख, तीन बार बोलता है तो कर्य सिद्धि की सूचना होती है।

सारस –
१. यह एक ऐसा पक्षी है जो सदा जोड़े में रहता है यूँ जोड़े को देखना
सामान्यत: शुभ शकुन है, किन्तु यात्रा कर रहे व्यक्ति के पीठ पीछे यह आवाज
करता है तो भयानक विपत्ति की सूचना देता है और व्यक्ति को अपनी यात्रा
स्थगित कर देनी चाहिए।