Significance Of Gangajal – How Gangajal Helps In Rectifing Vastu Dosha

Do these remedies with Gangajal

गंगाजल के उपयोग से आपके जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि गंगा के जल में बहुत ही चमत्कारिक शक्तियाँ होती है। इसके प्रयोग से वास्तुदोष, नकारत्मकता , दुख-परेशानी और आर्थिक तंगी जैसी समस्याओं का समाधान हो सकता है। जानियें कैसे…

Significance Of Gangajal
गंगाजल का महत्व

सनातन धर्म में देवनदी गंगा का विशेष महत्व है। गंगा स्नान और गंगा पूजन दोनों का ही बहुत शुभ फल देने वाले है। गंगा जल को सनातन धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है। गंगा जल के उपयोग से जातक कई प्रकार की समस्याओं से मुक्ति पा सकता है। जानिये गंगाजल के वो कौन से उपाय है जिनके करने से जातक अपने जीवन को सुखपूर्ण बना सकता है।

Do this remedy with Gangajal
गंगाजल से करें यह उपाय

1. प्रात:काल या सन्ध्या के समय एक कलश लेकर उसमें गंगाजल भरकर और बेलपत्र डालें। फिर उस जल को शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को यह जल अर्पित करें। ऐसा करने से जातक की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और सभी प्रकार की आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

2. गंगा सप्तमी या गंगा दशहरा के दिन जातक घर की उत्तर पूर्व दिशा में एक तांबे या चांदी के पात्र में गंगाजल भरकर उसे अपने रख दें। इस उपाय करने से बहुत शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कार्यों मे सफलता मिलती है और कार्यक्षेत्र तरक्की होती है। जिनकी नौकरी में कोई समस्या चल रही हो वो इस उपाय को अवश्य करें।

3. गंगा सप्तमी या गंगा दशहरा के दिन आम का पत्ता लेकर उससे पूरे घर में गंगाजल छिड़कें करें। ऐसा करने से वास्तुदोष का निवारण होता है। घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समस्त कष्ट स्वत: ही धीरे-धीरे समाप्त होते जाते है।

https://prabhubhakti.net/ganga-saptami-2023-know-how-to-worship-ganga-mantra-and-story-of-ganga/