Batuk Bhairav Ke Upay: शत्रु नाश और सफलता प्राप्ति के लिये बटुक भैरव जयंती पर करें यह उपाय

Remedies For Batuk Bhairav Jayanti ; Batuk Bhairav Jayanti; Batuk Bhairav; batuk bhairav photo; batuk bhairav image;

बटुक भैरव जयंती (Batuk Bhairav Jayanti) के दिन करें कुछ आसान से उपाय और अपने जीवन को सुखमय बनाये। यह आसान से उपाय करने से आपकी किस्मत आपका साथ देगी और आपके जीवन की समस्याओं स्वत: ही समाप्त हो जायेगी। जानिये क्या है वो बटुक भैरव के उपाय (Batuk Bhairav Ke Upay)…

Do the remedies on Batuk Bhairav Jayanti
बटुक भैरव जयंती पर करें यह उपाय

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बटुक भैरव को भगवान शिव जी का ही रूप माना गया है। यह भगवान भैरव का बाल रूप है। यह अष्ट भैरव में से एक है। ज्येष्ठ मास की शुक्लपक्ष की दशमी तिथि के दिन बटुक भैरव जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव जी और बटुक भैरव जी की पूजा करने से साधक की शत्रु से रक्षा होती है और राहु-केतु ग्रह के दुष्प्रभाव से बचाव होता है। बटुक भैरव जयंती के दिन यह आसान से उपाय (Batuk Bhairav Ke Upay) करके साधक अपने भाग्य को खोल सकता है।

यह उपाय इस प्रकार है

  • बटुक भैरव जयंती के कुत्ते की पूजा करने और उसे दूध पिलाने से भगवान भैरव प्रसन्न होते हैं। क्योकि श्वान को भैरव जी सवारी माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली समस्याओं से सुरक्षा होती है।
  • दुर्भाग्य का नाश करने के लिये बटुक भैरव जयंती के दिन काले कुत्ते की पूजा करें। उसे सरसों का तेल लगाकर रोटियां खिलाएं। ऐसा करते समय इस मंत्र का जाप करते रहें। मंत्र: “ॐ बटुक भैरवाय नमः”
  • बटुक भैरव जयंती के दिन घर में भैरव यंत्र की स्थापना करने से नजर दोष एवं बुरी शक्तियों से रक्षा होती है।
  • जन्म कुण्ड़ली में ग्रहों की अशुभ स्थिति के कारण पड़ने वाले ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने और उससे बचाव के लिये बटुक भैरव जयंती के दिन शिवालय जाकर भगवान शिव जी की पूजा करें और कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होता है और साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंती है।
  • बटुक भैरव को प्रसन्न करने के लिये बटुक भैरव जयंती के दिन उन्हे सफ़ेद फूल ,केला ,लड्डू , पंचामृत के साथ खीर, आटे या मावे के लड्डू, बेसन के लड्डू एवं तले हुये पकवान अर्पित करें।
  • बटुक भैरव जयंती के दिन दीपदान करने से बटुक भैरव प्रसन्न होते हैं और साधक पर आने वाली मुसीबतों से उसकी रक्षा करते है।
  • बटुक भैरव जयंती के दिन सरसों के तेल में तले हुए उड़द के पकौड़े, पापड़, पूए इत्यादि शनि मंदिर में गरीबों को बांटने से शनि दोष छुटकारा मिलता है। विशेषकर जिनपर शनि की साढ़े साती या ढ़ैया चल रही हो उन्हे यह उपाय जरूर करना चहिये।
  • बटुक भैरव जयंती के दिन बटुक भैरव को सिंदूरी रंग का चोला चढ़ायें। ऐसा करने से साधक का भाग्योदय होता है और जिनके विवाह में अड़चन आ रही हो वो दूर होती है। शीघ्र विवाह के योग बनते है।
  • इस दिन काले रंग की गाय को रोटी खिलाने से समस्त कार्य सिद्ध होते है। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होती है।
  • इस दिन पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाने से साधक को कर्ज से मुक्ति मिलती है। धन—धान्य में वृद्धि होती है।