देवता को क्या अर्पण करें? (Devta Ko Kya Arpan Kare?)

Devta Ko Kya Arpan Kare

देवों पर वस्तुयें चढ़ाने का प्रतिफल

हम जब पूजा करते है या कोई धार्मिक आयोजन करते है तो उसमें कई वस्तुएँ चढ़ाते है। हर वस्तु का अपना महत्व होता है। जानिये जो वस्तुएँ हम देवताओं पर चढ़ाते है उनका क्या प्रतिफल होता है-

अभिषेक करने से – आत्मा की शुद्धि

गन्ध चढाने से – पुण्य प्राप्ति

नैवेद्य चढाने से – आयु और तृप्ति

धूप दिखाने से – पुण्य और चतुर्वर्ग की प्राप्ति

दीपक दिखाने से – ज्ञान

ताम्बूल प्रदान करने से – भोग

नमस्कार और जप करने से – अभिष्ट कामना की सिद्धी

गौ दान से – धन-धान्य की वृद्धि, अपमृत्यु का निवारण

कन्या दान से – जन्म पर्यन्त सम्पूर्ण भोगों की प्राप्ति

पृथ्वी दान से – दोनों लोको में यशकीर्ति

वस्त्र दान से – दीर्घायु प्राप्ति