Surya Grahan 2023: जानियें कहाँ पर दिखेगा सूर्य ग्रहण? और क्या होगा इसका प्रभाव?

surya grahan 2023

वर्ष 2023 का पहला कंकणाकृति सूर्यग्रहण 20 अप्रैल 2023 को हुआ था। अब 14 अक्टूबर 2023 को होने जा रहा है वर्ष का दूसरा सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2023) और इसके 15 दिनों के बाद शरद पूर्णिमा को होगा चन्द्र ग्रहण। जानियें क्या प्रभाव डालेगा यह ग्रहण समूची पृथ्वी पर? यह सूर्यग्रहण कहाँ-कहाँ दिखेगा? सूतक कब से लगेंगे? ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिये क्या करें? सम्पूर्ण जानकारी के लिये नीचे पढ़ें…

When is Surya Grahan 2023?
सूर्य ग्रहण कब है?

20 अप्रैल 2023, दिन – गुरूवार, तिथि – वैशाख मास की अमावस्या, नक्षत्र – अश्विनी और राशि – मेष ।
14 अक्टूबर 2023, दिन – शनिवार, तिथि – आश्विन मास की अमावस्या, नक्षत्र – चित्रा और राशि – कन्या ।

How long is the Surya Grahan period?
कितने समय का है सूर्य ग्रहण काल?

कंकणाकृति सूर्यग्रहण 20 अप्रैल 2023 (First Surya Grahan 2023)

• सूर्य ग्रहण लगभग 5 घंटे 24 मिनट तक रहेगा।
• सूर्य ग्रहण भारतीय मानक समयानुसार सुबह 07 बजकर 05 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।
• सूर्य ग्रहण दोपहर को 12:29 बजे समाप्त होगा।
• यह सूर्यग्रहण भारत भूमि पर दृश्य नही होगा। इसलिए भारत में इस सूर्यग्रहण का सूतक मान्य नही होगा।

वर्ष 2023 का दूसरा सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर 2023, शनिवार (Second Surya Grahan 2023)

• सूर्य ग्रहण लगभग 5 घंटे 51 मिनट तक रहेगा।
• सूर्य ग्रहण भारतीय मानक समयानुसार 14 अक्टूबर 2023 रात्रि 08 बजकर 34 मिनट से 15 अक्टूबर 2023 तडके 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।
• सूर्य ग्रहण 15 अक्टूबर 2023 मध्यरात्रि उपरांत 02:25 बजे समाप्त होगा।
• यह सूर्यग्रहण भारत भूमि पर दृश्य नही होगा। इसलिए भारत में इस सूर्यग्रहण का सूतक मान्य नही होगा।

From When Will The Surya Grahan Sutaks take place?
कब से लगेंगे सूर्य ग्रहण के सूतक?

सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले ही आरम्भ हो जाएगा। यह सूर्यग्रहण भारत मे दिखाई नही देगा इसलिए भारत में इस सूर्यग्रहण का सूतक भी मान्य नही होगा।

Where Will The Surya Grahan 2023 Be Visible?
कहाँ पर दिखेगा सूर्य ग्रहण?

वर्ष 2023 का पहला सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2023) चीन, अमेरिका, वियतनाम, ताइवान, कंबोडिया, माइक्रोनेशिया, फिजी, जापान, मलेशिया, समोआ, सोलोमन, बरूनी, थाईलैंड, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत सागर, तिमोर, न्यूज़ीलैंड में दृश्य होगा।

14 अक्टूबर 2023, शनिवार को होने वाला वर्ष 2023 का दूसरा सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2023) मैक्सिको, बारबाडोस, अर्जेंटीना, कनाडा, कोलंबिया, क्यूबा, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला, ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड, अरूबा, एंटीगुआ, बहामास, बोलिविया, ब्राज़ील, पेरू, पराग्वे, जमैका, हेती, ग्वाटेमाला, गुयाना, निकारागुआ, त्रिनिदाद व टोबैगो, उरूग्वे, वेनेजुएला, अमेरिका, बारबाडोस, कोस्टारिका, कोलंबिया, चिली, बेलिज, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, सूरीनाम आदि जगहों पर दिखाई देगा लेकिन भारत में दृश्य नहीं होगा।

What Is Special About This Solar Eclipse? Why This Surya Grahan 2023 Is Special?
क्या खास है इस ग्रहण में? क्यूँ विशेष है यह सूर्य ग्रहण?

सूर्यग्रहण 20 अप्रैल 2023 (Surya Grahan 2023):- यह ग्रहण इस वर्ष का पहला कंकणाकृति सूर्य ग्रहण है। यह ग्रहण जब लग रहा है तब सूर्य मेष राशि में है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य मेष राशि में उच्च के माने जाते है। इसके अलावा मेष राशि मंगल ग्रह की मूल त्रिकोण राशि है। साथ ही शनि उस समय कुम्भ राशि में गोचर कर रहे है और उनकी तीसरी दृष्टि भी सूर्य पर होगी। अश्विनी नक्षत्र में राहु का प्रभाव भी होगा। इन सभी योगों का सन्योग इस सूर्यग्रहण को विशेष प्रभावशाली बना रहा है।

सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर 2023 (Surya Grahan 2023) :- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर सूर्यग्रहण दृश्य ना भी हो तब भी इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। इसलिये ग्रहणकाल के दौरान उससे प्रभावित राशियों को सर्वाधिक सतर्क रहना चाहियें। इस ग्रहण से प्रभावित होने वाली राशियाँ हैं – मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और मकर। इन छ: राशियों मेंं से भी मेष, कर्क, तुला और मकर इन चार राशि वाले जातकोंं को इस ग्रहण के अधिक नकारात्मक प्रभाव झेलने पड सकते हैं। इन राशियों के जातको को सूर्य ग्रहण की अवधि में विशेष सावधानी बरतनी चाहिये।

What Should We Do To Avoid Its Side Effects?
सूर्यग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए क्या करना चाहिये?

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) के समय दान और जप का विशेष महत्व है। विशेषकर जिन राशियों के लिये यह ग्रहण अशुभ फलदायी है उन्हे ग्रहण के दौरान अनाज का दान करना चाहिये। साथ ही सूर्य के मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, आदित्य हृदय स्तोत्र एवं सूर्याष्टक स्तोत्र का पाठ करें या श्रवण करें। सूर्य ग्रहण से पूर्व तुलसी के पत्ते तोड़ करे रखलें और ग्रहण के समय उसका सेवन करने से भी ग्रहण का दुष्प्रभाव नही पड़ता।सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को भी विशेष ध्यान रखना चाहिये। गर्भवती स्त्रियों पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव ना हो इसके लिये उन्हे यह उपाय करने चाहिये।

• गर्भवती स्त्रियाँ घर पर रहे और ग्रहण के समय संतान गोपाल मंत्र का जाप करे।
• ग्रहण काल में न तो कुछ खायें-पीयें और न ही भोजन पकाये।
• गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।
• गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण के दौरान कुछ कैंची, चाकू या छुरी आदि फल, सब्जी, कपड़े आदि नही काटने चाहिये और ना ही सिलाई करनी चाहिये।

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) में क्या सावधानियाँ रखनी चाहिये? ग्रहण में क्या करें और क्या न करें?

• सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) को नंगी आँखों से नही देखना चाहिये। यदि ग्रहण को देखना हो तो काला चश्मा लगाकर देंखे।
• सूतक लगने के बाद से कोई शुभ काम न करें। धर्मग्रंथों के अनुसार सूतक काल में मंदिरों के पट बंद कर दिये जाते है। सूतक काल में पूजा और देवी देवताओं की मूर्तियों को नही छूना चाहिये।
• सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य के उपासना के मंत्रों का जप करें। महामृत्युंजय मंत्र, आदित्य हृदय स्तोत्र, सूर्याष्टक स्तोत्र का पाठ या श्रवण करें।
• ग्रहण के समय भोजन न करें और न ही पकायें।
• ग्रहण से पहले कुशा (ड़ाब) घास को भोजन, जल, बर्तन, आदि में डाल दें और ग्रहण काल में उन सब चीजों को स्पर्श न करें।
• ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें।

What Will Be The Effect Of This Solar Eclipse?
कैसा होगा इस ग्रहण का प्रभाव?

  • वर्ष के प्रथम सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) के समय सूर्य और राहु दोनों ही अश्विनी नक्षत्र में होंगे इसलिए जिन जातको का जन्म अश्विनी नक्षत्र मे हुआ है उन के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। ऐसे जातक सुस्ती, थकान, काम मे मन ना लगना, कमजोरी और उत्साह में कमी महसूस कर सकते हैं।
  • सूर्य ग्रहण के समय मेष राशि में जन्में जातकों को आंखों से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • देश-दुनिया में हिंसक घटनाएं होने की सम्भावना है।
  • संक्रमण, बुखार, एलर्जी, और हवा से फैलने वाले विषाणुओं से जनित रोगों में वृद्धि होने की आशंका है।
  • ग्रहण के समय लोगों में अवसाद, मानसिक चिंता, तनाव और परेशानी हो सकते हैं।
  • दुनियाभर की सरकारों को छोटी या बड़ी विपत्तियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • देश – दुनिया में आग से संबंधित दुर्घटनाएं हो सकती हैं। युद्धग्रस्त देशों में युद्ध की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।
  • मंहगाई बढ सकती है। आवश्यक वस्तुओं जैसे किराना का सामान व घरेलू सामानों के दामों में बढोत्तरी होने की सम्भावना है। सोना एवं धातु से बनी वस्तुओं दामों में तेजी देखने को मिलेगी।

अक्टूबर 14, 2023 शनिवार (Surya Grahan 2023) को होने वाले वर्ष के दूसरे सूर्यग्रहण से किन राशियों पर क्या प्रभाव होगा? जानियें…

मेष राशि : बिजनेस में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है।

वृषभ राशि : अपने से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बैठाकर चलें अन्यथा नौकरी में परेशानी आ सकती है।

सिंह राशि : अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है और कार्य सिद्धि में विलंब हो सकता है।

कन्या राशि : पैतृक संपत्ति के मामले में अड़चनें हो सकती हैं।

धनु राशि : वाहन चलाने में सावधानी बरते।

मकर राशि : धन के निवेश और लेन-देन सतर्कता बरतें।

मिथुन राशि : कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और रुका हुआ धन मिलेगा।

तुला राशि : धन, पद, मान-प्रतिष्‍ठा में बढ़ोत्तरी। कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

वैसे तो ग्रहण एक सामान्य सी खगोलिय घटना है परंतु ज्योतिष शास्त्र में सूर्यग्रहण और चंद्र ग्रहण के प्रभावों पर विस्तार से बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का मनुष्य के जीवन पर बहुत प्रभाव होता है। इसीलिये शास्त्रों में ग्रहण के शुभ-अशुभ प्रभाव के विषय में विस्तृत रूप से लिखा गया है। गहण के अशुभ फल को नष्ट करने या कम करने के उपाय भी बतायें गयें है।

Click here to listen Shri Aditya Hridaya Stotram: