Pradosh Vrat Calendar 2024: जानियें हर माह के प्रदोष व्रत की तारीख

Pradosh vrat calendar 2023; Image for Pradosh vrat calendar; Pradosh vrat Dates; Pradosh vrat;

हिन्दु कैलेण्ड़र के अनुसार हर माह में दो प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) होते है, एक कृष्णपक्ष में और दूसरा शुक्लपक्ष में। सप्ताह के दिन के अनुसार प्रदोष व्रत का नाम बदल जाता है। जानियें आने वाले दिनों में किस दिन पर कौन सा प्रदोष व्रत किया जायेगा? देखें प्रदोष व्रत कैलेण्ड़र (Pradosh Vrat Calendar)…

Names and importance of Various Pradosh Vrats
विभिन्न प्रदोष व्रत के नाम और महत्व

सप्ताह के जिस दिन पर प्रदोष व्रत होता है उसका नाम उसी दिन के अनुसार होता है और साथ ही उसका फल भी भिन्न होता हैं।

  • प्रदोष व्रत अगर रविवार के दिन हो तो उसे रवि प्रदोष कहते हैं। इस प्रदोष व्रत को करने से साधक दीर्धायु होता है, उसके रोगों का नाश होता है और वो निरोगी हो जाता हैं।
  • प्रदोष व्रत अगर सोमवार के दिन हो तो उसे सोम प्रदोष के नाम से जाना जाता हैं। इस प्रदोष व्रत को करने से जातक की सभी मनोकामनायें पूर्ण होती हैं और मन बलवान होता है।
  • जब प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन हो तो उसे भौम प्रदोष कहा जाता है। इस प्रदोष व्रत को करने से जातक के रोगों का शमन होता है और उसे उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती हैं।
  • प्रदोष व्रत बुधवार के दिन हो तो उसे बुध प्रदोष कहते हैं। इस प्रदोष व्रत को करने से जातक की सभी कामनायें पूर्ण होती हैं।
  • प्रदोष व्रत बृहस्पतिवार यानि गुरूवार के दिन हो तो उसे गुरू प्रदोष कहते हैं। इस प्रदोष व्रत को करने से जातक अपने शत्रुओं पर विजय पाता है और उसके शत्रुओं का नाश होता हैं।
  • जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन हो तो उसे शुक्र प्रदोषम कहते हैं। इस प्रदोष व्रत को करने से जातक के सौभाग्य में वृद्धि होती है, धन-सम्पत्ति की प्राप्ति होती और दांपत्य जीवन सुखमय होता हैं।
  • जब प्रदोष व्रत शनिवार के दिन हो तो उसे शनि प्रदोषम कहते हैं। इस प्रदोष व्रत को करने से संतान की इच्छा रखने वाले जातक को संतान की प्राप्ति होती हैं।

Pradosh vrat calendar
प्रदोष व्रत कैलेण्ड़र

वर्ष 2024 का प्रदोष व्रत कैलेण्ड़र (Pradosh Vrat Calendar) –

क्रम सं.तिथि – तारीखप्रदोष व्रत
 1.चैत्र मास शुक्लपक्ष – 21 अप्रैल, 2024रवि प्रदोष (Ravi Pradosh)
 2.वैशाख मास कृष्णपक्ष – 5 मई, 2024रवि प्रदोष (Ravi Pradosh)
 3.वैशाख मास शुक्लपक्ष – 20 मई, 2024सोम प्रदोष व्रत (Som Pradosh)
 4.ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष – 4 जून, 2024भौम प्रदोष (Bhom Pradosh)
 5.ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष – 19 जून, 2024बुध प्रदोष व्रत (Budh Pradosh)
 6.आषाढ़ मास कृष्णपक्ष – 3 जुलाई, 2024बुध प्रदोष व्रत (Budh Pradosh)
 7.आषाढ़ मास शुक्लपक्ष – 19 जुलाई, 2024शुक्र प्रदोष (Shukra Pradosh)
 8.सावन मास कृष्णपक्ष – 1 अगस्त, 2024गुरू प्रदोष (Guru Pradosh)
 9.सावन मास शुक्लपक्ष – 17 अगस्त, 2024शनि प्रदोष (Shani Pradosh)
 10.भाद्रपद मास कृष्णपक्ष – 31 अगस्त, 2024शनि प्रदोष (Shani Pradosh)
 11.भाद्रपद मास शुक्लपक्ष – 15 सितम्बर, 2024रवि प्रदोष (Ravi Pradosh)
 12.आश्विन मास कृष्णपक्ष – 30 सितम्बर, 2024सोम प्रदोष व्रत (Som Pradosh)
 13.आश्विन मास शुक्लपक्ष – 15 अक्टूबर, 2024भौम प्रदोष (Bhom Pradosh)
 14.कार्तिक मास कृष्णपक्ष – 30 अक्टूबर, 2024भौम प्रदोष (Bhom Pradosh)
 15.कार्तिक मास शुक्लपक्ष – 13 नवम्बर, 2024बुध प्रदोष व्रत (Budh Pradosh)
 16.मार्गशीर्ष मास कृष्णपक्ष – 28 नवम्बर, 2024गुरू प्रदोष (Guru Pradosh)
 17.मार्गशीर्ष मास शुक्लपक्ष – 13 दिसम्बर, 2024शुक्र प्रदोष (Shukra Pradosh)
 18.पौष मास कृष्णपक्ष – 28 दिसम्बर, 2024शनि प्रदोष (Shani Pradosh)
 19.पौष मास शुक्लपक्ष – 11 जनवरी, 2025शनि प्रदोष (Shani Pradosh)
 20.माघ मास कृष्णपक्ष – 27 जनवरी, 2025सोम प्रदोष व्रत (Som Pradosh)
 21.माघ मास शुक्लपक्ष – 9 फरवरी, 2025रवि प्रदोष (Ravi Pradosh)
 22.फाल्गुन मास कृष्णपक्ष – 25 फरवरी, 2025भौम प्रदोष (Bhom Pradosh)
 23.फाल्गुन मास शुक्लपक्ष – 11 मार्च, 2025भौम प्रदोष (Bhom Pradosh)
 24.चैत्र मास कृष्णपक्ष – 27 मार्च, 2025गुरू प्रदोष (Guru Pradosh)