Shri Ram Stuti – हर दिन पढ़ें श्रीराम स्तुति, रामचन्द्र कृपालु भजु मन

Ram stuti

श्रीराम स्तुति का नित्य प्रतिदिन पाठ करने से साधक को प्रभु श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है और साथ ही उस पर हनुमान जी महाराज भी प्रसन्न होते है। यह बहुत ही सरल और प्रभावशाली है।

Shri Ram Stuti
श्रीराम स्तुति

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन, हरण भवभय दारुणम् ।
नवकंज लोचन, केज मुख कर-कज पद कंजारुणम् ।।
कंदर्प अगणित अमित छवि, नवनील नीरद सुन्दरम ।
पटपीत मानहु तड़ित रूचि सुचि नौमी जनक सुता वरम् ।।
भजु दीनबन्धु दिनेश दानव – दैत्यवंश- निकन्दनम् ।
रघुनन्द आनंदकंद कौशलचन्द्र दशरथ नंदनम ।।
सिर मुकुट कुंडल तिलक चारु उदार अंग विभूषणम् ।
आजानुभुज शर-चाप-धर संग्राम – जित – खर – दूषणम् ।।
इति वदति तुलसीदास शंकर शेष-मुनि-मन-रंजनम् ।
मम हृदय कंज निवास कुरु कामादि-खल दल-गजनम् ।।
मन जाहि राच्यो मिलहि सो, वर सहज सुन्दर सांवरो ।
करुणा निधान सुजान शील, स्नेह जानत रावरो ॥
एहि भांति गौरी असीस सुन सिय, सहित हिय हरषित अली।
तुलसी भवानिहि पूजी पुनि-पुनि, मुदित मन मन्दिर चली ॥

॥सोरठा॥

जानी गौरी अनुकूल सिय, हिय हरषु न जाइ कहि ।
मंजुल मंगल मूल वाम, अंग फरकन लगे।